लुधियाना। लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना आखिरकार आज पूरा हो गया। सुबह 7.05 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई। जिसमें 120 यात्री दिल्ली से लुधियाना पहुंचे। वहीं 7:55 बजे फ्लाइट ने लुधियाना से दिल्ली के लिए 100 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। दिल्ली से लुधियाना पहली फ्लाइट में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्य सभा सदस्य रजिंदर गुप्ता व विक्रमजीत सिंह साहनी भी पहुंचे। वहीं इस एयरपोर्ट से अब लुधियाना के कारोबार को नई उड़ान मिल सकेगी। बेशक एयरपोर्ट की शुरुआत से सभी बेहद खुश हैं, लेकिन इस दौरान एयरपोर्ट के निर्माण से लेकर फ्लाइट की शुरुआत तक के लिए अहम योगदान डालने वाले पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा इस मौके पर मौजूद नहीं थे। ईडी की गिरफ्तारी के कारण वह फ्लाइट में सफर नहीं कर सके। हालांकि फ्लाइट की पहली बुकिंग उन्होंने और पत्नी संध्या ने करवाई थी। बेशक संजीव अरोड़ा मौजूद नहीं थे, लेकिन इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू इस फ्लाइट का पूरा क्रेडिट लेते हुए दिखें। उन्होंने इसकी शुरुआत का पूरा जिम्मा भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर फेंका।
क्रेडिट वार के लिए एक दूसरे पर कर रहे थे हमले
हालांकि पहले इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से लेकर फ्लाइट की घोषणा तक संजीव अरोड़ा और रवनीत बिट्टू द्वारा क्रेडिट लेने की कोशिश की जा रही थी। दोनों की तरफ से लगातार एक दूसरे पर जवाबी और सोशल मीडिया के जरिए हमला किया गया। दोनों इसका श्रेय अपनी अपनी पार्टी को दे रहे थे। क्योंकि जल्द विधानसभा चुनाव हैं और एयरपोर्ट लुधियाना के कारोबार जगत की पहली मांग थी। ऐसे में चुनाव में इसका भरपूर फायदा लेने के लिए लगातार क्रेडिट वार चलती रही।
जैसी करनी वैसी भरनी जैसे अरोड़ा के हालात
फ्लाइट में सफर कर लुधियाना पहुंचे रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि संजीव अरोड़ा ने जैसा किया, वैसे उन्हें भरना पड़ रहा है। उनकी और से वर्करों और आम जनता के नाम पर फर्में बनाकर करोड़ों रुपए का गबन किया। महादेव बैटिंग जैसी एप का पैसा हड़प किया गया। अब जैसे करम किए हैं, उनका फल तो मिलना ही था। एजेंसियां अपना काम सही तरीके से कर रही हैं।
The-First-Flight-Landed-At-Halwara-Airport-Sanjeev-Arora-Played-A-Significant-Role-In-The-Airports-Launch-But-Ravneet-Bittu-Took-All-The-Credit