September 17, 2026 10:25:42
पावरकाॅम के रेगुलेटरी कमिशन ने इंडस्ट्री पर फिर से लटकाई फिक्स चार्जिज की तलवार, ठुकराल ने रेगुलेटरी

पावरकाॅम के रेगुलेटरी कमिशन ने इंडस्ट्री पर फिर से लटकाई फिक्स चार्जिज की तलवार, ठुकराल ने रेगुलेटरी कमिशन भंग करने की रखी मांग

Jul18,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन ने एक बार फिर से इंडस्ट्री पर लॉकडाउन दौरान जब इंडस्ट्री पर पूरी तरह से बंद थी, के पीरियड़ के फिक्स चार्जिज को छह महीने की किश्तों में अदायगी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रेगुलेटरी कमिशन के इन आदेशों पर जनता नगर स्मॉल स्केल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह ठुकराल ने मोर्चा खोला दिया है और उन्होंने पंजााब सरकार से रेगुलेटरी कमिशन को भंग करने की मांग करते कहा है कि चंडीगढ़ में रेगुलेटरी कमिशन के चेयरमैन, दो सदस्य व स्टाफ को अलीशान आफिस मिला है और इसका करोड़ों रुपए का खर्च आम पब्लिक पर पढ़ रहा है, जबकि ये कमिशन केवल इंडस्ट्री के खिलाफ फैसला करना ही जानता है। उन्होंने कहा कि ये रेगुलेटरी कमिशन पंजाब सरकार के आदेशों तक को नहीं मानता। गौर हो कि पंजाब सरकार ने 23 मार्च 2020 से आगे के दो महीने का इंडस्ट्री से फिक्स चार्जिज न लेने का फैसला किया था और ये आदेश पावरकॉम को जारी किए थे। जिस पर पावरकॉम की ओर से रेगुलेटरी कमिशन से मंजूरी लेने को एक पटीशन लगाई थी, जिस पर कमिशन ने एक जून को अपने चंडीगढ़ आफिस में पब्लिक सुनवाई रखी थी और इस पर एतराज मांगे थे। जिस पर अब कमिशन ने अपना फैसला देते हुए फिक्स चार्जिज को माफ करने के आदेश को खारिज करते हुए छह महीनों की किश्तों में इसका भुगतान करने के लिए इंडस्ट्री को कहा है। प्रधान जसविंदर सिंह ठुकराल ने इस मामले में एक मीटिंग कर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि इंडस्ट्री की आर्थिक हालत बेहद पतली है और ऐसे में अगर एक साल के लिए ये फिक्स चार्जिज माफ नहीं किए गए तो इंडस्ट्री को मौजूदा हालातों में चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इस मीटिंग में इंद्रजीत सिंह, वलैती राम दुर्गा, राजिंदर सिंह कलसी, सविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।

Regulatory Commission Looted Sword On Industry For Fixed Charges On Electricity



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं