September 17, 2026 11:27:09
Bigben Group Director युवा उद्यमी अंगद सिंह की अंतिम अरदास कल

Bigben Group Director युवा उद्यमी अंगद सिंह की अंतिम अरदास कल

Oct12,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के सबसे युवा उद्यमी बिगबेन ग्रुप (BigBen Group) के  डायरेक्टर अंगद सिंह पुत्र सरदार तेजविन्दर सिंह जिनका गत दिनों निधन हो गया था, की अंतिम अरदास कल 13 अक्टूबर दिन मंगलवार मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होगी। अंगद सिंह फीको, यूसीपीएमए, सीआइसीयू सहित कई संगठनों में यंग लीडर फोरम में इंडस्ट्री के विकास में योगदान दे रहे थे। उन्होंने इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए कई इनोवेटिव आइडियाज पर काम किया। युवा उद्यमी अंगद सिंह के निधन की सूचना के बाद मुझे लुधियाना की इंडस्ट्री और में शोक की लहर दौड़ गई थी। अंगद सिंह ने हर मंच पर लुधियाना की इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। वह हमेशा यहां की इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए सोचते रहते थे।  अंगद सिंह के निधन के बाद से बड़ी संख्या में उद्यमी उनके घर पर परिवारिक सदस्यों को संतावना देने को पहुंच रहे है। बिगबेन कंपनी अंगद सिंह के दादा ने शुरू की थी। भारत-पाक विभाजन के बाद के उनके दादा यहां आए और कुछ दिन रेलवे में काम किया। इसके बाद उन्होंने एक छोटे से कमरे में साइकिल पार्ट्स का काम शुरू किया। दादा के निधन के बाद अंगद सिंह के पिता ने यह काम आगे बढ़ाया।  पिता के बाद अब अंगद सिंह व उनके भाई कारोबार देख रहे थे। बिगबेन में साइकिल के चार पार्ट्स बनाए जाते हैं। कंपनी 30 देशों को साइकिल पार्ट्स भेजती है। अंगद सिंह न्यू स्वान NEW SWAN इंडस्ट्री के मालिक और सीआइसीयू के प्रधान सरदार उपकार सिंह आहूजा के जवाई भी थे।

Bigben Group Director Young Entrepreneur Angad Singhs Antim Ardas

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं