September 17, 2026 10:25:54
महंगाई हुई बेकाबू, सड़क पर बैठे कारोबारी, बोले वोट लेनी है तो पहले रेगुलेटरी कमेटी बनाओ

महंगाई हुई बेकाबू, सड़क पर बैठे कारोबारी, बोले वोट लेनी है तो पहले रेगुलेटरी कमेटी बनाओ

Nov3,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

बेकाबू हुई महंगाई ने अब कारोबारियों को दीवाली से एक दिन पहले सड़क पर धरना लगाने ला खड़ी की है। जहां हर साल दीवाली से एक दिन पहले अधिकतर कारोबारी अपने बिजनेस कांटेक्स में दीवाली बांटने में व्यस्त रहते हैं, तो कुछ अपनी अपनी इंडस्ट्री में इंप्लाई व स्टाफ को दीवाली बांट उनकी खुशियों में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार कारोबारी महंगाई से त्रस्त होकर सड़कों पर धरना लगाने को मजबूर हो गए हैं। कारोाबरियों ने वोट मांगने को आने वाले नेताओं को भी साफ कर दिया है कि वे पहले महंगाई पर काबू करने वाली रेगुलेटरी कमेटी का गठन करें, नहीं तो इस बार वे किसी को वोट नहीं डालेंगे। उनकी ओर से ये धरना गिल रोड पर यूसीपीएमए भवन के सामने लगाया गया है और हालात ऐसे हैं कि सरकार का कोई नुमाइंदा तक उनकी सुध लेने को नहीं पहुंचा। कारोबारियों के इस धरने में गुरमीत सिंह कुलार, अवतार सिंह भोगल, इंद्रजीत सिंह नवयुग, होजरी इंडस्ट्री से तरुण जैन बावा, अजीत लाकड़ा सहित अन्य कारोबारी हाजरी लगाते दिखे। इंडस्ट्रियलिस्ट्स का रोष इस बात को लेकर है कि कई ट्रेड में स्टील का इस्तेमाल होने के कारण कच्चे माल यानि रॉ-मटीरियल के रेट बढ़ने की वजह से उनके प्रोडक्ट्स की लागत बढ़ी। मजबूरन प्रोडेक्ट्स के रेट बढ़ाए तो रिटेलर-खरीदार ऑर्डर कैंसिल करने लगे। ऐसे में बेलगाम होते पैट्रोल-डीजल के रेट, महंगी बिजली, बढ़ते टैक्स जैसी चौतरफा मार झेल रहे कई इंडस्ट्रियलिस्ट मजबूरन अपनी यूनिटें तक बंद करने की सोचने लगे। उद्यमियों ने कहा कि देश में कच्चे माल यानि रॉ-मटीरियल की सप्लाई देने वाले आखिर सरकार की इजाजत के बिना कैसे मनमाने तरीके से अपने माल के भाव बढ़ा लेते हैं। जबकि इंडस्ट्री को अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने के लिए तमाम प्रक्रियाओं से गुजरना होता है, उसके कारण बताने होते हैं। पेट्रो-कंपनियां मनमाने तरीके से रोज रेट बढ़ा रही हैं और सरकार खामोश है। नतीजे के तौर पर इंडस्ट्री समेत समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। कमाई घटने और खर्चे बढ़ने से इंडस्ट्री भी अपने वर्करों के वेतन चाहकर भी नहीं बढ़ा पा रही है। ऐसे में अकेले इंडस्ट्री से ही जुड़े लाखों-करोड़ों वर्कर कम वेतन में महंगा पैट्रोल, राशन और दूसरी जरुरी चीजें खरीदने को मजबूर है। उनकी नजर में वेतन नहीं बढ़ाने वाले इंडस्ट्री मालिक विलेन की भूमिका में हैं। सरकार को तत्काल स्टील अथॉरिटी का निर्माण करना चाहिए, ताकि इंडस्ट्री को राहत मिल सके।

Inflation Became Uncontrollable Businessmen Sitting On The Road



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं