यूनाइटेड साइकिल पार्टस एंड मेन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के साल 2023-25 की दो सालाना टर्म के लिए चुनाव 31 अगस्त को होंगे। आज यूसीपीएमए के मौजूदा प्रधान डा. डीएस चावला की ओर से इस चुनाव का शैडयूल जारी कर दिया गया। इस चुनाव के लिए लुधियाना फोकल प्वाइंट एसोसिएशन फेस पांच के प्रधान राजन गुप्ता प्राइसाइडिंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जबकि इस चुनाव के लिए दो चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें निटवियर एंड अपैरल एक्सपोटर्स एसोसिएशन के प्रधान हरीश दुआ व पंजाब फैडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्टस के कंवीनर सर्वजीत सिंह शामिल हैं। यूसीपीएमए के मैंबर इस चुनाव में हिस्सा लेने और वोट करने के लिए 19 अगस्त से पहले अपनी बकाया राशि जमा करवानी होगी और 22 अगस्त को गिल रोड आफिस में वैलिड वोटर लिस्ट लगा दी जाएगी। जिसके बाद 23 अगस्त को ओब्जेशन व 24 अगस्त को फाइनल लिस्ट लगा दी जाएगी।इसके बाद 28 अगस्त को चुनाव लड़ने वाले मैंबर को फाइनल सूची लगाई जाएगी। 31 अगस्त को सुबह साढे़ 9 बजे से वोटिंग शुरु होगी और ये शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद वोटिंग का सिलसिला आरंभ होगा व फाइनल विजेता उम्मीदवार का नाम एलान दिए जाएंगे।
United-Cycle-Parts-And-Manufacturers-Association-Elections-On-31-August