यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना में रिहायशी एरिया में चाहे वो म्यूनिसिपल लिमिट के भीतर हो या बाहर, उसे तीन साल के लिए ओर इंडस्ट्री चलाने की एक्सटेंशन मिल गई है। आज इस संबंधी पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ये नोटिफिकेशन डिपार्टमेंट आफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट की ओर से जारी कर दी गई है। गौर हो लुधियाना में लागू मास्टरप्लान के तहत इंडस्ट्री को सरकार से मिली एक्सटेंशन इसी साल सितंबर 2023 में खत्म होने जा रही थी, जिसे अब 11 सितंबर 2023 से लेकर 10 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। अब रिहायशी एरिया में चल रही इस इंडस्ट्री को केवल पीपीसीबी से एनओसी व अन्य नियम पूरे करने हाेंगे। गौर हो कि लुधियाना की इंडस्ट्री लगातार इस मुददे को लेकर पंजाब सरकार से इस टाइम की एक्सटेंशन की मांग कर रही थी। फिको के स. प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले इंडस्ट्री पर लटकी हुई तलवार हट गई है।
Breaking-Big-News-For-The-Industry-Industry-Running-In-Residential-Areas-Got-Extension-For-Three-Years