यशपाल शर्मा, लुधियाना
इंकम टैक्स की टीमें आज दूसरे दिन भी लुधियाना में ट्राईडेंट ग्रुप और मिस बेक्टर्स फूड में जांच की जुटी रही। दूसरे दिन ये टीमें कंपनी की बैलेंस शीट में दिखाए गए स्टॉक का मिलान करती रही। इसके अलावा इंकमटैक्स की ओर से कंपनी की ओर से बीते पांच सालों में खरीदी गई प्रॉपर्टी पर नजरें हैं। इसके लिए कंपनी के हाई प्रोफाइल अधिकारियों के भी अकाउंट डिटेल व उनकी ओर से खरीदी गई प्रॉपर्टी का भी डाटा जुटाया जा रहा है। इंकम टैक्स फिलहाल ये जांचने में लगी है कि कंपनी की ओर से हर तिमाही, छमाही व सालाना पेश किए जाने वाली बैलेंस शीट में किसी तरह का कोई हेरफेर या गड़बड़ी तो नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी मुूताबिक आज इन दोनों ही कंपनियों के छोटे छोटे प्वाइंटस पर ये रेड खत्म हो गई और बड़ी जगहों पर ये रेड कुछ दिन ओर चल सकती है।
Income-Tax-Raid-Teams-Busy-Matching-Stocks-With-Balance-Sheets-Of-Trident-Group-And-Bacters-Food