लुधियाना के थाना कूमकलां क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है।
मृतका के पति अनीश ने बताया कि उनकी शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। उनके अनुसार, घटना वाले दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया। शाम को जब वह वापस कमरे पर लौटा तो उसने पूजा को पंखे से लटका हुआ पाया।
अनीश ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से पूजा के शव को नीचे उतारा। इसके बाद थाना कूमकलां पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Married-Woman-Commits-Suicide-Three-Months-After-Wedding-Altercation-With-Husband-In-Ludhiana-Body-Found-Hanging-In-The-Evening