September 27, 2026 20:05:12
लुधियाना में तूड़ी से भरा ट्राला पलटा:पहिए एक्सेल समेत अलग; कार की साइड लगने से बिगड़ा बैलेंस, 3-4 ल

लुधियाना में तूड़ी से भरा ट्राला पलटा:पहिए एक्सेल समेत अलग; कार की साइड लगने से बिगड़ा बैलेंस, 3-4 लोगों को आई चोटें

Aug13,2026 | Enews Team | Ludhiana

आज सुबह चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्राले में सवार 3-4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर ट्राले में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।जानकारी के अनुसार, ट्राला सुबह करीब 8 बजे फरीदकोट से तूड़ी लादकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। जब वह चीमा चौक पुल पर चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे साइड मार दी। टक्कर के बाद ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।हादसे के बाद चीमा चौक पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर ट्राला पलटने और तूड़ी बिखरने से कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए यातायात सुचारू करवाने की कार्रवाई शुरू की।

Trolley-Loaded-With-Wheat-Straw-Overturns-In-Ludhiana-Wheels-And-Axle-Detach-Balance-Lost-After-Sideswiping-A-Car-3-4-People-Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं