September 27, 2026 20:08:35
ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना सड़क हादसे में मंत्री के तीन करीबियों की मौत,  तेज रफ्तार कार अनियंत्रित

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना सड़क हादसे में मंत्री के तीन करीबियों की मौत, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में गिरी

Aug13,2026 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। लुधियाना जिले में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात हुए एक भीषण हादसे में आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। रायकोट-जगरांव रोड पर गांव बस्सियां के पास रात करीब सवा एक बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। तीनों के आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल जगरांव में रखवा दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ना बताई जा रही है।


नकोदर में कार्यक्रम से होकर लौट रहे थे

पांचों लोग नकोदर से एक कार्यक्रम में शामिल हो कार में सवार होकर दिड़बा क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। बस्सियां के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे स्थित पानी से भरे तालाब में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इन दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले भी कई जिंदगियां लील चुका ये खरतनाक मोड़

इस दर्दनाक हादसे के बाद बस्सियां गांव के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि रायकोट-जगरांव रोड का यह खतरनाक मोड़ पहले भी कई जानलेवा हादसों का गवाह बन चुका है। सुरक्षा दीवारों, पर्याप्त लाइटों और चेतावनी संकेतों की कमी को लेकर बार-बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब तीन लोगों की जान जाने के बाद फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Breaking-News-Three-Close-Associates-Of-A-Minister-Died-In-A-Road-Accident-In-Ludhiana-Their-Speeding-Car-Went-Out-Of-Control-And-Plunged-Into-A-Water-Filled-Pond



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं