September 29, 2026 18:33:56
सुखबीर बादल की सर्जरी हुई, बाजू पर लगे टांके, जांच में खुलासा-हमलावर सीने में कृपाण घोंप हत्या करना

सुखबीर बादल की सर्जरी हुई, बाजू पर लगे टांके, जांच में खुलासा-हमलावर सीने में कृपाण घोंप हत्या करना चाहता था

Aug14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला किया। हालांकि, हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने की कोशिश में था। आरोपी निहंग ने सुखबीर बादल के सामने आते ही अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया। सुखबीर के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा। डॉक्टरों को 8 से 9 टांके लगाने पड़े। सर्जरी के बाद उन्हें नांदेड़ अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हमलावर निहंग दूसरा वार करता, तब तक महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपना हाथ आगे किया। जिससे उन्हें भी चोट लगी लेकिन हमलावर को काबू कर लिया गया। नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभी तक की पूछताछ में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे को लेकर गुस्से में था। इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया। वहीं, इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधन के बाबा जग्गा सिंह ने कहा कि आरोपी जसपाल सिंह 2 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहा है। वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी निहंग कानून की पढ़ाई कर चुका है।
जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिली बरसिमरत
इधर, सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर हमले के दौरान उनकी जान बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे से मिलीं। उन्होंने एक पोस्ट कर लिया- संतोष, आपने सुखबीर जी और हमलावर के बीच मानव ढाल बनकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए रक्षा की। आपने यह दिखाया कि वर्दी पहनने का असली मतलब क्या होता है- खुद से पहले कर्तव्य को रखना और डर से पहले साहस को चुनना। वहीं मानहानि केस में सुखबीर सिंह बादल ने व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से चंडीगढ़ कोर्ट में एप्लीकेशन दायर की है। जिसमें कहा गया है कि गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के पास हुए हमले में घायल हो गए। उनके हाथ पर चोट आई है।

Sukhbir-Badal-Underwent-Surgery-And-Received-Stitches-On-His-Arm-Investigation-Reveals-The-Attacker-Intended-To-Kill-Him-By-Plunging-A-Kirpan-Into-His-Chest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं