ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना जिला परिषद की प्रधान पद की दौड़ में सीनियर कांग्रेसी लीडर गुरदेव सिंह लापरां को पछाड़ यादवेंद्र सिंह जंडयाली प्रधान बन गए हैं। आज कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, मंत्री, सुखविंदर सिंह सरकारिया, विधायक अमरीक सिंह ढिल्लो, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक लखवीर सिंह लखा, विधायक कुलदीप सिंह वैद की मौजूदगी में जंडयाली को प्रधान चुन लिया गया। गुरदेव सिंह लापरां लुधियाना ज़िला परिषद की अध्यक्ष बनने का मुख्य दावेदारों में थे, जो पिछले समय में लुधियाना देहाती कांग्रेस के अध्यक्ष पर सेवा निभा चुके है। लापरां को प्रधान बनाने के लिए सांसद मेंबर रवनीत सिंह बिट्टू, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, समेत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी सलाहकार श्री संदीप सधू के हक में थे। वहीं सांसद बिटटू का भाई गुरकीरत कोटली सहित कईं कांग्रेसी लापरां को प्रधान बनाए जाने के हक में नहीं थे और वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास जाकर इसका विरोध भी जता कर आए थे। चर्चा ये भी है कि गुरदेव सिंह लापरां का राजनीतिक सफर में सेंधमारी उनके ही बेटे की कारगुजारियों के चलते लगी है। पिछले कुछ महीने पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड को परविंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह बनकर फोन किया था, उसमें अपने आप को मुख्यमंत्री बता मंड को लोकसभा चुनाव होने के बाद पंजाब लेवल की चेयरमैनी देने को कहा था।
Yadwinder-Singh