September 18, 2026 01:49:39
सस्पेंड डीएसपी बलविंदर सेखों को लेकर कांग्रेस व भाजपा आई आमने सामने, जब भाजपाईयों ने मंत्री आशू पर थ

सस्पेंड डीएसपी बलविंदर सेखों को लेकर कांग्रेस व भाजपा आई आमने सामने, जब भाजपाईयों ने मंत्री आशू पर थोंपे आरोप तो कांग्रेसियों ने पलटकर किया करार वाॅर

भाजपा की प्रेसवार्ता के डेढ़ घंटे बाद ही कांग्रेस जिला प्रधान ने बुलाई प्रेसवार्ता

Dec11,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

  ई न्यूज़ पंजाब, लुधिआना                      डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों के निलंबन पर सियायत गर्मा गई है और कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू पर हर विभाग में तैनात सरकारी अधिकारी व कर्मचारी ख़ौफ़ज़दा करने का आरोप लगाया, तो कांग्रेस ने डीएसपी पर पुराने केस दर्ज होने सहित भाजपा नेता कमल चेतली की डीएसपी के साथ फोटो मीडिया के समक्ष रख दी। आज का ये घटनाक्रम कुछ इस तरह से पेश आया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जतिंदर मित्तल की गैरमौजूदगी में भाजपा के जिला महासचिव रजनीश धीमान की अगुवाई में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी कमान भाजपा नेता कमल चेटली के हाथ रही और उनके साथ भाजपा के प्रदेश सचिव जीवन गुप्ता व प्रदेश केशियर गुरदेव शर्मा देबी, सतपाल सग्गड़ व सतीश शर्मा साथ मौजूद रहे। वेस्ट विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार व मौजूदा कैबिनेट मंत्री भारत  भूषण आशू के खिलाफ भाजपा से चुनाव लडे़ कमल चेटली ने इस दौरान आरोप लगाते कहा कि  कि कैबिनट मंत्री भारत भूषण की दंबगता व गुंडा स्टाइल नेतागिरी से विभाग में तैनात सरकारी अधिकारी व कर्मचारी खौफजदा किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही आशू के दबाव में राज्य के डी.जी.पी की तरफ से उनके विरुद्ध लुधियाना के एक चर्चित मामले में जांच कर सबूत जुटाने वाले डी.एस.पी बलविन्द्र सेखों को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान रजनीश धीमान ने पूरी मीडिया को डीएसपी व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसई राकेश गर्ग का मंत्री आशू के साथ टैप आडियो वॉयरल भी सुनाया। इस वॉयरल आडियों को लेकर कमल ने कहा कि मंत्री के दबाव में डीजीपी की ओर से डीएसपी को तो सस्पेंड कर दिया, लेकिन आडियों में जो बातें मंत्री की ओर से कही गई उसके तहत कोई एकशन मंत्री पर नहीं लिया गया। जिसमें आशू खुलेआम डी.एस.पी से निपट लेने की धमकियों व मामले की जांच के माननीय हाइकोर्ट के आदेशों को न मानने की बात कह रहे हैं। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार ने मंत्री भारत भूषण आशू को बर्खास्त कर सरकारी कर्मचारियो को धमकियां देकर सरकारी डयूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज न किया तो भाजपा नेतृत्व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर सी.बी.आई जांच की मांग करेगी। ठीक इसके बाद भाजपा की इस प्रेसवार्ता के तुरंत बाद कांग्रेस खेमे में उबाल आ गया और उन्होंने पूरी तैयारी के साथ करीब डेढ़ घंटे बाद कौंसलर सुनील कपूर के आफिस में प्रेसवार्ता का न्यौता दे दिया। जिसमें  जिला कांग्रेस प्रधान अश्विनी शर्मा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कथित तौर पर कई मामलों का सामना कर रहे डीएसपी सेखों का समर्थन कर रही है। यहां तक कि सेखों का समर्थन करने वाले भाजपा नेता कमल चेतली के डीएसपी के साथ एक पुरानी तस्वीर पेश करके दावा किया कि भाजपा नेता के डीएसपी के साथ गहन रिश्ते हैं, जिसके चलते वह दागी अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि एक जन प्रतिनिधि को डराना धमकाना कब तक सहन किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी भी स्तर पर जांच करवाने को तैयार है। शर्मा ने कहा कि भाजपा के इन नेताओं का समाज के प्रति क्या योगदान है और वहीं आशू जनता के बलबूते साल 1997 से लगातार चुनाव जीतते आए हैं। इस अवसर पर कौंसलर सन्नी भल्ला, राकेश कपूर, कौंसलर बंटी, पूर्व यूथ प्रधान राजीव राजा, मनीश शाह व अन्य मौजूद थे। हालांकि कमल चेटली ने माना कि डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों उनके पुराने दोस्त है और शादी विवाह में कईं बार उनकी मुलाकात हुई है। वहीं जो फोटो कांग्रेस ने पेश की है, वो दस साल से भी अधिक पुरानी है।    

Congress-Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं