-निगम ने नहीं भेजा मुझे कोई नोटिस- कमल ई न्यूज पंजाब, लुधियाना नगर निगम की ओर से फिरोजपुर रोड स्थित भाजपा नेता कमल चेटली की केसी मार्बल नाम के शोरुम को आज सील कर दिया गया। निगम अफसरों के मुताबिक इस प्रॉपर्टी मालिक की ओर से बनता सीएलयू चार्जिस जमा नहीं करवाया गया है, जो करीब 40 लाख रुपए के आसपास है। वहीं राजनीतिक गलियरों में इस बात की पूरी चर्चा है कि कमन चेतली के शोरुम पर की गई इस कार्रवाई कैबिनेट मंत्री आशू के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। गौर हो कि दो दिन पहले भाजपा नेता कमल चेटली की ओर से सस्पेंड डीएसपी बलविंदर सेखों के हक में आकर एक प्रेसवार्ता की थी और इस दौरान जमकर मंत्री आशू की कारगुजारी पर सवाल उठाए थे और अब एकाएक उनकी मार्बल शॉप पर निगम की सील को उसी एपिसोड़ का एक हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि इसके बाद कांग्रेस ने भी इस मामले में प्रेसवार्ता बुला कमल व डीएसपी के बीच में दोस्ती होने की बात कहते हुए एक फोटो जारी किया था। इस बारे में भाजपा नेता कमल चेतली ने कहा कि ये शोरुम साल 1998 से चल रहा है और आज तक मुझे इसके सीएलयू का कोई नोटिस नहीं आया। अब निगम ने बिना किसी नोटिस के मेरा ये शोरुम सील किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन पर निगम की कार्रवाई का नजला कैबिनेट मंत्री आशू के खिलाफ दी गई बयानबाजी के चलते गिर है। वहीं इस बारे में जब कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से दिल्ली रैली में आए हुए हैं और उन्हें तो ये भी नहीं पता कि कमल चेतली का क्या क्या कारोबार है। आशू ने कहा कि अगर उनकाे कोई नोटिस निगम से नहीं आया, तो वे इसका सवाल निगम कमिश्रनर से पूछें।
Kc-Marble-Seal-By-Mc