ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना एस.टी.एफ के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगवाई वाली टीम ने एक क्रेटा कार सवार व्यक्ति को टिब्बा रोड़ पर स्पेशल नाकाबंदी के दौरान एक किलो सो ग्राम अफ़ीम सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी कि वह अफ़ीम की सप्लाई देने जा रहा है, जिस पर फ़ौरन कार्रवाई करते हुए मजबूत नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार पर सवार आरोपी को एक किलो सो ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। जसपाल ने कहा कि आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं और एक मामले में वह सज़ा भी काट चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर मामला दर्ज कर मानयोग अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है ओर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है ।
Stf-Arrest-