September 18, 2026 02:33:47
मार्बल शोरूम सीलिंग मामले में भाजपा के तेवर नरम, चेक देकर पहले सील खुलवाने की तैयारी

मार्बल शोरूम सीलिंग मामले में भाजपा के तेवर नरम, चेक देकर पहले सील खुलवाने की तैयारी

तेवर नरम नहीं, रणनीति के तहत लिया जाएगा एक्शन- कमल चेतली

Dec18,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना                    फिरोजपुर रोड स्थित केसी मार्बल की  सील खुलवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सील खुलवाने के लिए भाजपा नेता कमल जेटली की ओर से10 फ़ीसदी राशि का एक चेक नगर निगम भिजवा दिया गया है और साथ में एक अंडरटेकिंग भी कमल चैतली की ओर से भेजी गई है। इसे देखकर यह लग रहा है कि भाजपा के तेवर पहले से नरम पड़ गए हैं और यही कारण है कि किसी भी तरह का बवाल खड़ा करने से पहले निगम की ओर से सील किए गए शोरूम को पहले खुलवाने का कदम उठाया गया है । भाजपा नेताओं की ओर से पहले कांग्रेस की शह पर बन रही इल्लीगल बिल्डिंगों के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही जा रही थी। गौर हो  किस पूरे विवाद को भाजपा की ओर से एक प्रेस वार्ता से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें भाजपा नेता कमल चैतली ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की कारगुजारी पर सवाल खड़े करते हुए सस्पेंड डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों यह हक में खड़े होने की बात कही थी।  इस प्रेस वार्ता के दूसरे दिन बाद ही  नगर निगम ने भाजपा नेता का  केसी मार्बल नाम का शोरूम सील कर दिया था और इस सीलिंग के पीछे इसका सीएलयू चार्ज जमा ना करवाने की बात कही गई थी।  इसके बाद भाजपा और अकाली नेताओं ने निगम जोन डी ऑफिस पहुंचकर धरना दिया था और मेयर बलकार सिंह से इस शोरूम की सील खोलने की बात कही थी। इसके बाद निगम ने सील को तो नहीं खोला, बल्कि 36 लाख रुपए का डिमांड नोटिस कमल चैतली को जरूर जारी कर दिया था। इस बारे में जब भाजपा नेता कमल चैतली से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका रुख नरम पड़ने जैसी कोई बात नहीं है बल्कि 10 फ़ीसदी राशि निगम को जमा करवा पहले शोरूम खुलवाया जायेगा।  उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ निगम की ओर से भेजे गए डिमांड नोटिस जिसमें 36 लाख का  ब्योरा बनाया गया है, उस संबंधी भी पूरी डिटेल निगम से मांगी गई है और शेष राशि जमा करवाने के लिए  लीगल राय ली जाएगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा इलीगल बिल्डिंगों का मुद्दा नहीं छोड़ेगी और इस पर रणनीति के तहत ही अगला एक्शन लिया जाएगा।  निगम की ओर से अब सील को कब तक खोला जाता है, यह आने वाले चंद घंटों में साफ हो जाएगा।

K-C-Marble



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं