September 18, 2026 01:48:01
पीएसआईईसी चेयरमैन गोगी निगम व पुलिस बल के साथ पहुंचे अवैध कब्जे हटवाने, माहौल बिगड़ता देख बैरंग लौटे

पीएसआईईसी चेयरमैन गोगी निगम व पुलिस बल के साथ पहुंचे अवैध कब्जे हटवाने, माहौल बिगड़ता देख बैरंग लौटे

Dec18,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन गुरप्रीत गोगी की ओर से फोकल प्वाइंट में मेट्रो रोड़ के नजदीक पीएसआईईसी की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने की प्लानिंग चौपट हो कर रह गई। गोगी आज यहां नगर निगम की टीम व 200 के करीब पुलिस मुलाजिम लेकर फोकल प्वाइंट में रेलवे क्रासिंग के आसपास बनी झुगियों को हटाने की प्लानिंग के तहत चंडीगढ़ रोड पहुंचे थे। लेकिन पीएसआईईसी व नगर निगम की इस प्लानिंग की पहले से भनक स्थानीय लोगों को लग गई। जिसके चलते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। ऐसे में गोगी जहां अपनी गाड़ी में ही बैठे रह गए और वहीं निगम की टीम जिसमें एटीपी हनी, एटीपी मोहन सिंह व उनकी पूरी टीम जेसीबी व पुलिस बल के साथ वर्धमान थाने के बाहर ही खडे़ रह गए। बताया जाता है कि उक्त टीम को ये मालूम पड़ गए कि मौके पर जितने लोग खडे़ हैं, वहां पर कार्रवाई करना संभव नहीं है और पत्थर व ईटों का पथराव हो सकता है। ऐसे में ये टीम थाने से आगे बढ़ने का ही हौसला नहीं जुटा पाई। बताया जाता है कि एक जेसीबी मौके पर पहुंची थी, लेकिन उसे भी विरोध के चलते बिना कार्रवाई के वापिस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि ये टीम करीब दो घंटे सड़क पर खडे़ रहने के बाद मौके पर से वापिस लौट गई।  वहीं इस बारे में शिअद के जिला प्रधान रणजीत ढिल्लो व कौंसलर चौधरी यशपाल ने बताया कि 40 साल उक्त जमीन पर ये लोग बैठे हुए हैं और अब इस मौसम में प्रशासन को ये कब्जे हटाने की याद आई है। प्रशासन को ये कब्जे हटाने से पहले लोगों को दूसरी जगह पर शिफट करना चाहिए और उन्हें फलैट या कोई अन्य जगह उपलब्ध करवानी चाहिए। अगर ऐसी धक्केशाही कर कब्जे हटाए जाते हैं तो इसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ सकता है।   

Focal-Point-

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं