ई न्यूज पंजाब, लुधियाना सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों की ओर से कमल चेटली की ओर से मार्बल शोरुम खुलवाने के लिए निगम को दिए चैक की फोटो डाल दिए जाने से अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता कमल चेटली की ओर से मीरा मार्बल (केसी मार्बल) की सील खुलवाने को निगम डी जोन में जमा करवा कर इसके एवज में रसीद कटवाई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद ये फाेटो कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से फेसबुक पर वॉयरल कर दी गई। कांग्रेसियों ने ये फोटो वॉयरल करके कहा कि भाजपा नेता की प्रॉपर्टी पर निगम का बकाया खड़ा था, तभी उन्होंने ये पैसे देकर अपने शोरुम की सीलें खुलवाई हैं। इस पर जेतली ने आपत्ति जताते कहा कि ये चेक निगम की संपति है और न की कांग्रेस की। जेतली ने कहा कि उन निगम अफसरों व मुलाजिमों पर सख्त एक्शन होना चाहिए, जिन्होंने ये चैक कांग्रेसियों को दिए। जेतली ने एक ओर बड़ा खुलासा करते कहा कि पहले निगम ने उनसे सील खोलने के लिए 3 लाख रुपए का चैक मांगा था, लेकिन बाद में कुल राशि का दस फीसदी जो 3.53 लाख रुपए उनसे मांग लिया। जिसके चलते एक ओर चैक निगम को दिया गया। चेतली ने कहा कि इसके बाद जब उन्होंने फोन पर निगम मुलाजिमों से तीन लाख का चेक जो वहां छूट गया था, मांगा तो वे उन्हाेंने लौटाने की बजाय कांग्रेसियों के हाथ में दे दिया। जेतली ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि उन्होंने एमटीपी, एटीपी व बिल्डिंग इंस्पेक्टर को फोन करके ये चेतावनी भी दी है कि अगर ये चैक उनके बैंक अकांउट में लगाया गया तो वे इसके खिलाफ पुलिस केस करेंगे। चेतली ने कहा कि मंत्री की धक्केशाही के खिलाफ ये चैक विरोध में निगम को जमा करवाकर उन्होंने ये सीलें खुलवाई हैं। चेतली ने कहा कि उनकी ओार से जिन इल्लीगल बिल्डिंगों पर कार्रवाई के लिए एक लिस्ट निगम कमिश्नर को सौंपी थी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्यों कि उन को मंत्री की शह प्राप्त है।
Kamal-chaitly