September 18, 2026 01:48:10
दोहरे संविधान में बादल पिता पुत्र को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निचली अदालत के सम्मन आदेश पर रोक

दोहरे संविधान में बादल पिता पुत्र को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निचली अदालत के सम्मन आदेश पर रोक

Dec19,2019 | Enews Team | Chandigarh

ई न्यूज पंजाब, चंडीगढ़  पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व पार्टी के पूर्व महासचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दोहरे संविधान के मामले में अकाली नेताओं के खिलाफ होशियारपुर जिला अदालत से जारी समन आदेशों पर रोक लगा दी है।  जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान  ने जिला अदालत में कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का नाम मूल शिकायत में दर्ज न होने के बावजूद उनके खिलाफ समन जारी करने पर ट्रायल जज से रिपोर्ट भी मांगी है। जस्टिस सांगवान ने अपने आदेश में ट्रायल जज को कहा है कि वे इस बात का विवरण दें कि उन्होंने प्रतिवादियों के खिलाफ शिकायतकर्ता की संशोधित शिकायत के तथ्यों के आधार पर आदेश क्यों दिए। उस शिकायत को खारिज कर दिया गया था और उसे कभी मामले के रिकॉर्ड में नहीं रखा गया। इसके साथ साथ  भारतीय निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश किए गए संविधान में तीनों वरिष्ठ अकाली नेताओं के हस्ताक्षर नहीं हैं। ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगाते हुए हाई कोर्ट ने सुनवाई को 28 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। यह है मामला सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व माल्टा बोट ट्रेजेडी जांच मिशन के चेयरमैन बलवंत सिंह खेड़ा ने फरवरी, 2009 में दायर शिकायत में शिरोमणि अकाली दल पर दो संविधान अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि शिअद ने गुरुद्वारा निर्वाचन आयोग व भारतीय निर्वाचन आयोग को पार्टी के अलग-अलग संविधान सौंपे हैं। अकाली नेताओं के वकीलों ने अदालत को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को मूल शिकायत में प्रतिवादी नहीं बनाया गया था और बाद में शिकायतकर्ता ने उन्हें आरोपितों में शामिल करने की मांग को थी, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया था।

High-Court-Order

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं