ई न्यूज़ टीम, लुधियाना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ का फोर्टिस अस्पताल में आज देहांत हो गया। उनके निधन के बाद जहाँ परिवार में शोक की लहर है। वहीं पर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी परिवार के साथ फोन पर हमदर्दी जताई है। मक्कड़ 11 साल एसजीपीसी में बतौर प्रधान अपनी सेवाएं निभाई और 78 साल की उम्र में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 22 दिसंबर को उनके परिवारिक मेंबरों ने ऑस्ट्रेलिया से आना है, जिसके बाद ही उनकी चिता को अग्नि दी जाएगी। कैप्टन ट्वीट करके भी जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है
Avtar-Singh-Makker-No-More