September 19, 2026 03:09:19
भाजपा शासित राज्यों में शांतिपूर्वक प्रदर्शनकरियों पर पुलिस अत्याचार लोकतंत्र के खिलाफ

भाजपा शासित राज्यों में शांतिपूर्वक प्रदर्शनकरियों पर पुलिस अत्याचार लोकतंत्र के खिलाफ

सत्तापक्ष की जनता को सरेआम धमकियां अफसोसनाक - शाही इमाम हबीब उर रहमान लुधियानवी

Dec23,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  देश भर में सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के विरोध में चल रहे शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शनओं पर भाजपा शासित प्रदेशों में पुलिस की तरफ से हो रहे अत्याचारों की स्वतंत्रता सैनानियों की पार्टी मजलिस अहरार इस्लाम की ओर से कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि सच्चाई कि आवाज़ को गोली और लाठियों से दबाया नहीं जा सकता है , शाही इमाम ने कहा कि केंद्र सरकार के सरकारी मीडिया की देश के प्रिंट और शोशल मीडिया ने पोल खोल कर रख दी है, यूपी दिल्ली व अन्य जगह राज्य पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पहले लाठियां बरसाई जा रही है और फिर जब प्रदर्शनकारी गुस्से में आते हैं तो यह कह कर उन पर गोलियां चलाई जा रही है कि यह कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे थे। शाही इमाम ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग धमकी भरी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, लोकतंत्र में धमकियां दी जा रही है , उन्होंने कहा कि काले कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक संघर्ष जारी रहेगा, शाही इमाम ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे लोग इस काले कानून को सही सिद्ध करने के लिए लोगों में धर्म के नाम पर भेदभाव पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी कहते हैं की कैबिनेट में कभी एन.आर.सी. पर कोई चर्चा नहीं हुई और दूसरी तरफ देश के गृह मंत्री देश कि जनता को धमकी भरे अंदाज में बार बार कह रहे हैं की हम सी.ए.ए. के बाद एन.आर.सी. लेकर आएंगे, शाही इमाम ने कहा कि गृह मंत्री देश कि जनता को गुमराह कर रहे हैं वह एन.आर.सी. के नाम पर देश की 130 करोड़ जनता को लाइन में लगाना चाहते हैं। शाही इमाम ने कहा कि सभी भारत वासी समझ लें कि यह लड़ाई किसी एक धर्म की नहीं सभी भारतीयों के आत्म सम्मान की लड़ाई है । लोकतंत्र में कोई भी सरकार जनता से उसकी नागरिकता नहीं छीन सकती।  उन्होंने कहा कि यह कैसा कानून है जो विदेशियों को नागरिक बनाएगा और नागरिकों को विदेशी घोषित करेगा। शाही इमाम ने कहा कि कई शरारती तत्व धरना प्रदर्शन में जाकर दंगे करवाना चाहते हैं उन पर नजर रखनी होगी। शाही इमाम ने कहा कि यूपी पुलिस ने जो हत्याए की  हैं उन पर सरकार को करवाई करनी चाहिए और दोषी पुलसि कर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। शाही इमाम ने कहा कि हम योगी जी से पूछना चाहते है कि यह प्रदर्शन हरियाणा के जाट आंदोलन से भी उगर है क्या? जहां बहुत कुछ होने पर भी गोली नहीं चली ओर यहां लाठियां से भांजने के बाद निहत्ते लोगों पर गोलियां चला रहे हो, उन्होंने ने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान का झूठा वादा करने वाले मोदी जी की सरकार आज संसद में हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन, पारसी भाइयों को अपने मुसलमान भाइयों से अलग करने की बात करके देश के असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रही है। शाही इमाम ने कहा कि सरकार कोई गलतफहमी ना पाले जनता डरना वाली नहीं है।

Cab-Protest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं