ई न्यूज पंजाब, लुधियाना कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने कहा है कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग वचनबद्ध है। वह राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में नेशनल कंज्यूूमर डे पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते कही। उन्होंने कहा है कि ग्राहकों को जागरूक करना बहुत आवश्यक है, जिसके लिए उनके विभाग की ओर से लगातार मुहिम चलाई जा रही है। पहली बार पंजाब में इतने बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और इसके बाद ऐसे कार्यक्रम राज्यों के अन्य शहराें में भी आयोजित किए जाएंगे। जल्द ही इस पर केंद्र सरकार की ओर से एक कानून लाया जाएगा और इससे इससे कंज्यूमर एक्ट का दायरा ओर अधिक बड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी लोग एमेजॉन, फिलपकार्ट व अन्य सोशल बाजार से सामान तो खरीदते हैं, लेकिन इसकी शिकायत कहां करें ये उन्हें पता नहीं लग पाता। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सचेत करने हेतु सरकार की ओर से अलग-अलग प्रयास किए गए हैं। खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार पर भी नकेल खेल कसी जा सके। इसी तरह उन्होंने पंजाब के मौजूदा खराब वित्तीय हालातों के लिए पिछली अकाली-भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 2017 में किस हालातों में पंजाब की बागडोर मिली थी, ये सब जानते हैं। सत्ता संभालने के दस दिन बाद ही 31 हजार करोड़ का लोन हम पर डाल दिया गया। आशू ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पंजाब के इन हालातों के लिए शिरोमणि अकाली दल को जिम्मेदार ठहराने की बात को एकदम से सही बताया। पंजाब को जिस कुएं में गिराया गया था, अब कैप्टन साहिब उस कुएं से पंजाब से बाहर निकाल रहे हैं। इस अवसर पर फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी केएपी सिन्हा की ओर से भी कंज्यूमर से संबंधित डिपार्टमेंट की कुछ कमियों का जल्द दूर करने की बात कही और कहा कि पब्लिक को जागरुक करने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इस अवसर पर डायरेक्टर आनंददिता मित्रा, मेयर बलकार सिंह, कांग्रेस के जिला प्रधान अश्वनी शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमण सुब्ररामनियम, कौंसलर ममता आशू, कौंसलर ऋषि अग्रवाल व अन्य माैजूद थे। ---- प्रधानमंत्री मोदी हर छोटे इम्तिहान में हो रहे फेल इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल पर कंज्यूमर के घेरे में मोदी साहिब भी आते तो उन पर पब्लिक की शिकायतों की भरमार आ जाती। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी इस दायरे में आते नहीं, लेकिन पांच साल बाद पब्लिक इसका जबाव लेगी। प्रधानमंत्री मोदी हर छोटे इम्तिहान में फेल हो रहे हैं और पांच जगहों पर उनकी सरकार चली गई। मोदी देश को कांग्रेस मुक्त करने की बात कहते थे और आज खुद मुक्त हो रहे हैं।
National-Consumer-Day