ई न्यूज पंजाब, लुधियाना क्रिसमस के उपलक्ष्य में द टैपल आफ गाड चर्च मसीही भाईचारे की ओर से क्रिसमस का त्यौहार पास्टर अलीशा की अध्यक्षता में मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद अश्वनी शर्मा व एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिंकद ने विशेषतौर पर उपस्थित होकर मसीही भाईचारे को क्रिसमिस की बधाई दी । बच्चों ने यीशु मसीह जी के जीवन पर आधारित भजनों के माध्यम से उनका गुणगान किया । अश्वनी शर्मा ने शहीद पास्टर सुल्तान मसीह की ओर से किए सामाजिक कार्यो को याद करते हुए उपस्थित जमसमूह को उनके बताएं रास्ते पर चलकर देश व समाज की सेवा करने का संदेश दिया वही पास्टर अलीशा ने मसीही भाईचारे को क्रिसमिस की बधाई देते हुए प्रभू यीशू मसीह की शिक्षाओं पर चलने व सभी को एकजूट होकर रहने व सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया । कार्यक्रम के दौरान सांता क्लास ने बच्चों को उपहार व पास्टर अलीशा ने जरूरतमंद लोगो को कंबल तथा कपड़े वितरित कर क्रिसमस के त्यौहार की खुशियां सभी के साथ सांझा की ।
Ppcc-President