September 19, 2026 03:12:31
भाई बलवंत सिंह राजोआना अब 11 जनवरी से जेल में करेंगे भूखहड़ताल

भाई बलवंत सिंह राजोआना अब 11 जनवरी से जेल में करेंगे भूखहड़ताल

शिअद व एसजीपीसी पर फूटा राजाेआना की बहन का गुस्सा

Dec27,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में तबदील करने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिटटू के विरोध पर केंद्र सरकार के बैंकफुट पर आने के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कोई कदम न उठाया जाना एक नए विवाद को जन्म देता दिखाई दे रहा है। इस मामले में जेल में बंद भाई बलवंत सिंह राजोआना 11 जनवरी से भूख हड़ताल बैठने वाले है और इस बात का खुलासा उनकी बहन कमलदीप कौर ने किया है। भाई बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर के मुताबिक राजोआना बीते 24 सालों से जेल में बंद है और 13 सालों से फांसी की चक्की में बंद है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने का नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन साजिश के तहत सांसद रवनीत सिंह बिटटू के दबाव में वह फैसला वापस ले लिया गया। इससे पहले जब राजोआना ने जेल में भूख हड़ताल की थी, तो तत्कालीन एसजीपीसी के प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर, फिर मौजूदा प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने भी भरोसा दिया। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में केस लगाने के लिए वकील नहीं दिया जा रहा। ऐसे में यदि अकाली दल व एसजीपीसी ने मामले में कदम न उठाया, तो राजोआना 11 जनवरी को भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

Bhai-Balwant-Singh-Rajoana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं