ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा माफ करवाने के लिए उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने हेतु वकील मुहैया करवाएगी। इसके अलावा, एसजीपीसी 11 जनवरी से भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके भाई राजोआना को मिलकर उनका फैसला डालने की अपील भी करेगी।लुधियाना में भाई राजोआना की बहन कमलदीप कौर से मिलने पहुंचे एसजीपीसी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल ने परिवार के साथ बंद कमरा बैठक के बाद ऐलान किया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भाई राजोआना के हक में जहां सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने हेतु वकील मुहैया करवाएगी। वहीं पर मामले में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेगी। लोगोंवाल ने बताया कि एसजीपीसी शुरू से ही कौम के लिए बलिदान देने वालों के हक में खड़ी है और इससे पहले भी भाई राजोआना के हक में अपील कर चुकी है। गौर हो कि राजोआना की बहन ने शिरोमणि अकाली दल व एसजीपीसी पर उनकी सुनवाई न करने के आरोप जडे़ थे। राजोआना की बहन कमलदीप कौर ने एसजीपीसी के इस कदम का स्वागत किया और एसजीपीसी का धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाई राजोआना व्यक्तिगत कारणों के चलते जेल में नहीं बंद है,।बल्कि उन्होंने अत्याचार के खिलाफ सिख कौम के हक में आवाज बुलंद की। वहीं पर, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से राजोआना की फांसी की सजा माफी का विरोध करने पर, उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के विरोध पर केंद्र सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए था। जिसने श्री गुरु नानक देव जी 550वें प्रकाश पर्व पर राजोआना की फांसी की सजा माफ करने का फैसला किया था।
Sgpc-President