ई न्यूज पंजाब, लुधियाना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता शिवराज चौहान कल लुधियाना में सिटीजन अमेंडमेंट बिल को लेकर देशभर में फैलाई जा रही भ्रमता पर पार्टी का स्टैंड क्लियर करेंगे । शिवराज चौहान सिटीजन अमेंडमेंट बिल की विस्तृत जानकारी लुधियाना में देंगे और इस संबंधी पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। यह पहला मौका होगा, जब शिवराज चौहान लुधियाना में दौरा करने आ रहे हैं। कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शिवराज चौहान इस दौरे में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों से बैठक का एक हिस्सा बनाया जा सकता है। अभी यह साफ तो नहीं है , लेकिन पार्टी की ओर से पंजाब में भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र की जानी है और इसके चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज चौहान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अपनी राय पार्टी आलाकमान को देने के लिए भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन कर सकते हैं।
Bjp-Leader-Shivraj-Chouhan