ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पाकिस्तान में एक सिख पत्रकार के भाई की हत्या के खिलाफ भारत में भी रोष पाया जा रहा है। यूथ अकाली दल की ओर से गुरदीप सिंह गोशा के नेतृत्व में लुधियाना के घंटाघर चौक में रोष प्रदर्शन किया गया। बरसात और कंप-कंपाती ठंड के बावजूद प्रदर्शनकारियों में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ रोष साफ तौर पर देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पहले सिखों के पवित्र स्थल श्री ननकाना साहिब पर हमला और अब की हत्या ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि यह आपसी भाईचारा तोड़ने की कोशिश है और अकाली दल इसे कतई सहन नहीं करेगा। उन्होंने यूएनओ से मामले में दखल देने की मांग की। इसी भारत के गृह मंत्री अमित शाह को पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।
Youth-Akali-Dal