ई न्यूज़ टीम,नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 का मतदान 8 फरवरी को होगा। वोटिंग की मतगणना भी 11 फरवरी को होगी ।इस चुनाव के एलान के साथ ही दिल्ली में कोड ऑफ कंंडक्ट भी आज से लागू हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली थी और भाजपा को केवल 3 सीटें ही हासिल हुई थी। गौर ही कि भाजपा दिल्ली की सत्ता से पिछले 20 सालों से दूर है और इस बार भी दिल्ली पर कब्जा करना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। पिछले विधानसभा में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।2015 में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा की थी। दिल्ली में कुल 1. 46 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे और इसके लिए 13750 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। बुजुर्गों को वोटिंग के लिए इलेक्शन कमिशन की और से pic drop सुविधा दी जाएगी। गौर हो कि इस 22 फरवरी को दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा 14 फरवरी को इलेक्शन संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन भरने का अंतिम दिन 21 जनवरी रहेगा । इसके बाद 22 जनवरी को नामों की जांच की जायेगी।
Delhi-Election-2020