-सरकार विरोध स्वरों को दबाने के लिए हमले करवा रही है मोदी सरकार : योगेश हांडाई न्यूज पंजाब, लुधियाना जिला यूथ कांग्रेस विधानसभा दक्षिणी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित जेएनयू में भाजपा सर्मथक छात्र संगठन एबीवीपी के गुंडो की तरफ से होस्टलों में घुसकर की मारपीट के विरोध में स्थानीय ढोलेवाल चौंक में प्रधान गुरप्रीत सिंह बैंस और उपाध्यक्ष अमनदीप सैनी के नेतृत्व में रोष प्रर्दशन कर विरोध जताया। रोष प्रर्दशन में विशेष तौर पर शामिल हुए लुधियाना शहरी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने एबीवीपी सर्मथकों की गुंडागर्दी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार व भाजपा नेतृत्व केंद्र सरकार की जनविरोधी नितियो का विरोध करने वाले जेएनयू के छात्र संगठन नेताओ पर हमले कर जबरन केंद्र सरकार की नितियों का सर्मथन करने का दबाव बना रहें हैं। जिसे यूथ कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी। इस दौरान उन्होने जेएनयू छात्र संगठन की अध्यक्षा आइशी पर एबीवीपी के गुंडों की तरफ से की गई मारपीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बौखलाहट में आई मोदी सरकार व भाजपा के रणनितिकार आइशा जैसी लड़कियो को भयभीत करने के लिए एबीवीपी की गुंडो की फौज के माध्यम से सरकार के खिलाफ उठने वाले स्वरो को दबाना चाहती है। यूथ कांग्रेस महासचिव चेतन थापर ने कहा एबीवीपी मोदी सरकार के इशारे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच कर रही है। इस अवसर पर महासचिव चेतन थापर,मानिक मल्हौत्रा,आकाश तिवारी,तजिन्द्र चहल,सचिव साहिल शर्मा,पंकज भारती, सन्नी चौधरी,मनी बैंस,आकाश वर्मा,अजय धींगान,अमित अरोड़ा,सोनू सिंह,बब्लू कुमार,राजू सुखमनी,लखविन्द्र सिंह,बस्सी ढोलेवाल,रोहित पहूजा, नितिन टंडन,हैरी जंडू,अंिमत कुमार, सौरव थापर,शाह फैजल,सुखा सहोता,दमन कुमार, पुनीत भाटिया,बलविन्द्र सिंह,विनय बुद्धिराजा, रवि अटवाल, मनीष कुमार,सचिन कुमार व धर्मवीर कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।
Youth-Congress