ई न्यूज़ पंजाब लुधियाना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव शिवराज चौहान लुधियाना पहुंच गए हैं। भाजपा की जिला टीम से रजनीश धीमान और बॉबी जिंदल की ओर से उनका स्वागत किया गया। शिवराज चौहान की ओर से आज 3:00 बजे मीडिया के साथ सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट को लेकर रूबरू होंगे। इससे पहले शिवराज चौहान की ओर से भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के साथ विभिन्न विषयों पर बैठक की जानी है, जोकि देर शाम तक चलेगी। बताया जाता है कि इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा की जानी है । उनकी ओर से प्रदेश व जिला नेताओं से आने वाले फीडबैक को भाजपा आलाकमान तक पहुंचाए जाना है।
Shiv-Raj-Chouhan