September 18, 2026 02:34:47
स्मार्ट राशन कार्ड (चिप वाला) बनाने सम्बन्धी प्रक्रिया शुरू-भारत भूषण आशु

स्मार्ट राशन कार्ड (चिप वाला) बनाने सम्बन्धी प्रक्रिया शुरू-भारत भूषण आशु

राज्य के चैरिटेबल/वैलफेयर सोसाइटियों और होस्टलों को भी बी.पी.एल. मूल्य पर गेहूँ और चावल उपलब्ध कर�

Jan7,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

  ई न्यूज पंजाब , चंडीगढ़    पंजाब सरकार द्वारा अपने मैनीफैस्टो के अधीन चिप वाला राशन कार्ड बनाकर देने की योजना अधीन राज्य में योग्य लाभपात्रियों के स्मार्ट राशन कार्ड (चिप वाला) बनाने सम्बन्धी टेैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी आज यहाँ अनाज भवन में खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा गठित मंत्रीयों के सलाहकार ग्रुप की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्री भारत भूषण आशु कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं सिविल सप्लाई द्वारा दी गई। मीटिंग में कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, श्रीमती अरुणा चौधरी, श्री सुन्दर शाम अरोड़ा के अलावा विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई, रजिन्दर सिंह, मदन लाल जलालपुर, कुलबीर सिंह ज़ीरा, स्पैशल इनवाईटी कैप्टन सन्दीप संधू, प्रमुख सचिव के.ए.पी सिन्हा खाद्य एवं सिविल सप्लाई, श्रीमती राज़ी पी श्रीवास्तव प्रमुख सचिव महिला सामाजिक सुरक्षा एवं बाल विकास, श्रीमती अनिंदिता मित्रा डायरैक्टर खाद्य एवं सिविल सप्लाई उपस्थित थे।  श्री आशु ने इस मौके पर सलाहकार ग्रुप को जानकारी दी कि पंजाब सरकार द्वारा चुनावी वायदों के अनुसार राशन के साथ-साथ चायपत्ती और चीनी का वितरण भी जल्द ही ई-पोस मशीनों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिप वाले स्मार्ट राशन कार्ड से लाभपात्री पिछले वितरण समय के दौरान लिए गए राशन का विवरण किसी भी समय ई-पोस मशीन में स्वाईप करने से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत इस स्मार्ट कार्ड के द्वारा वह पंजाब के किसी भी जि़ले से अपना राशन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में काम कर रहे चैरिटेबल/वैलफेयर सोसाइटियों और होस्टलों को भी बी.पी.एल. मूल्य पर गेहूँ और चावल उपलब्ध करवाने संबंधी प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है जिसके अधीन अनाथ आश्रमों /बाल आश्रम / बैगर होम /नारी निकेतन/ वृद्धाश्रमों में रह रहे लोगों को भी खाद्य सुरक्षा योजना अधीन सस्ते मूल्य पर राशन मुहैया करवाया जायेगा। इसके अलावा जो चैरिटेबल ट्रस्ट लोक कल्याण के काम कर रहे हैं उनको भी बी.पी.एल. मूल्य पर गेहूँ और चावल उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह लाभ सिफऱ् उन संस्थाओं को ही दिया जायेगा जो राज्य सरकार के पास रजिस्टर्ड होंगी। श्री आशु ने कहा कि पंजाब राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 अधीन चलाई जा रही स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम अधीन वितरण समय अक्तूबर, 2019 से मार्च, 2020 के दौरान योग्य लाभपात्रियों को गेहूँ का वितरण 15 जनवरी, 2020 से शुरू कर दिया जायेगा। इस मौके पर उपस्थित मंत्री साहिबानों और विधायकों ने विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

Food-Supply-Dept



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं