September 18, 2026 01:50:08
सभी को तरक्की के मौके और रोजग़ार दिए बिना राजनीति नहीं छोडूंगा - कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रण

सभी को तरक्की के मौके और रोजग़ार दिए बिना राजनीति नहीं छोडूंगा - कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रण

यूथ कांग्रेस को अपनी सरकार द्वारा पूरा समर्थन देने का भरोसा

Jan9,2020 | Yashpal Sharma | Chandigarh

    ई न्यूज पंजाब, चंडीगढ़    ‘हमारा नारा, कैप्टन दोबारा’ के नारों की गूँज के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज ऐलान किया कि वह तब तक राजनीति को अलविदा नहीं कहेंगे, जब तक वह नौजवानों के लिए रोजग़ार और प्रगतिशील पंजाब में सभी की तरक्की के लिए उचित मौके पैदा किये जाने को यकीनी नहीं बना लेते। आज यहाँ कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लों समेत नये चुने अधिकारियों के पद संभालने के मौके पर यूथ कांग्रेसी सदस्यों और वर्करों को संबोधन करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह राज्य की तरक्की और विकास के लिए इसको अपना नेतृत्व देना जारी रखेंगे। नौजवानों के एकत्रित जलसे के दौरान नारों की गूँज में मुख्यमंत्री ने प्रण लेते हुए कहा, ‘‘यह मेरा राज्य है और आप सभी मेरे अपने लोग हो। मैं आपकी ख़ातिर सदा यहीं रहूँगा और तब तक कहीं नहीं जाऊँगा, जब तक पंजाब के हरेक नागरिक के कल्याण को यकीनी नहीं बना लेता।’’ बहुत से नौजवान तो यह माँग करते हुए भी सुने गए कि उनको (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) आगे भी कई बार राज्य की बागडोर संभालते रहना चाहिए। कैप्टन  ने नये चुने अधिकारियों को भरोसा दिया कि राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए उनकी सरकार पूरा समर्थन देगी। उन्होंने नौजवान नेताओं के साथ वायदा किया कि राज्य और यहाँ के नौजवानों के हित में किसी भी काम के लिए उनको सभी विभागों में अधिकारियों और अन्य द्वारा पूरा सत्कार दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने नौजवानों को मुल्क की रक्षा और लोकतंत्र एवं धर्म निरपेक्ष संवैधानिक नैतिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए आगे आने का न्योता दिया। राज्य की मौजूदा स्थिति को बहुत ही चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिफऱ् कांग्रेस पार्टी ही धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक शासन मुहैया करवा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुल्क की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी और संविधान को समाजवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र की प्रस्तावना के आधार पर तैयार किया। उन्होंने कहा कि चाहे संविधान की विभिन्न धाराओं में कई बार संशोधन किए गए परन्तु संविधान की प्रस्तावना सदा ही अनछुई रही है।   पंजाब के लिए अपनी सरकार के विकास एजंडे का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संकल्प राज्य की अर्थव्यवस्था को पैरों पर खड़ा करना है और इसके लिए तरीके ढूँढने के लिए निरंतर सोच -विचार कर रहे हैं। अपनी सरकार के प्रमुख प्रोग्राम ‘घर-घर रोजग़ार’ का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए रोजग़ार के अधिक से अधिक मौके पैदा करने के लिए प्राईवेट सैक्टर बड़े स्तर पर सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में नौजवानों को प्राईवेट सैक्टर में रोजग़ार हासिल हुआ है और एक लडक़ी को तो 42 लाख रुपए का सालाना पैकेज भी मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार उद्योग को राज्य में लाने के लिए अपने स्तर पर पूरे यत्न कर रही है जिससे रोजग़ार के और मौके सृजन किए जा सकें। अकालियों द्वारा अपने निजी स्वार्थों के ख़ातिर राज्य का बेड़ा गर्क कर देने के दोष लगाते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राज्य में नशों के पैर पसारने और गैंग्स्टरों के बढऩे-फुलने के लिए सीधे तौर पर अकाली जि़म्मेदार हैं। उन्होंने राज्य का ‘दूसरा विभाजन’ करने के लिए अकालियों को आड़े हाथों लिया क्योंकि इनकी नीतियों के स्वरूप इंडस्ट्री हरियाणा /एन.सी.आर. की तरफ चली गई और पर्यटन हिमाचल प्रदेश की तरफ चला गया जिससे पंजाब कम संसाधनों से जूझ रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि यूथ विंग भविष्य के नेता तैयार करने की नर्सरी है। अपने विचार साझे करते हुए ज़ीरा से विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा ने श्री सिंगला, जलालाबाद से विधायक रमिन्दर सिंह आवला और अमरप्रीत सिंह लाली समेत पंजाब यूथ कांग्रेस (पी.वाई.सी.) के पूर्व प्रधानों की उनके नेतृत्व के लिए प्रशंसा की और विश्वास जताया कि नयी टीम पार्टी को ज़मीनी स्तर पर और मज़बूत करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से विनती की कि पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व मुखियों और सदस्यों को पार्टी और राज्य की सेवा के लिए प्रमुख पद दिए जाएँ।   श्री आवला ने हाल ही के उप चुनाव में उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने और जलालाबाद की सेवा के लिए मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस ही है जो हमेशा कौशल और सख्त मेहनत को पहचानती और सम्मान देती है।   श्री लाली ने पंजाब यूथ कांग्रेस के नये प्रधान को बधाई दी और विश्वास जताया कि राज्य भर में कांग्रेस सरकार की नीतियों के प्रसार के लिए नयी टीम अहम भूमिका निभाएगी। पी.वाई.सी. के जनरल सचिव मोहित मोहिन्द्रा ने भी नयी टीम को बधाई दी और कैप्टन अमरिन्दर के नेतृत्व अधीन आगामी चुनाव में भी पार्टी की सफलता को यकीनी बनाने के लिए कांग्रेसी वर्करों को निरंतर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर अन्यों के अलावा सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, ए.आई.सी.सी. के सचिव और यूथ कांग्रेस के इंचार्ज कृष्ण अलावरू, धुरी से विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, चब्बेवाल से विधायक राज कुमार चब्बेवाल, फाजि़ल्का से विधायक दविन्दर सिंह घुबाया और गुरदासपुर से विधायक बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा उपस्थित थे।    

Captain-Amarinder-Singh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं