September 18, 2026 01:50:19
विधायक बैंस बंधुओ के खिलाफ खाेला मोर्चा-बोले बैंस का राज अपना विकास, अपने हल्के का सत्यानाश

विधायक बैंस बंधुओ के खिलाफ खाेला मोर्चा-बोले बैंस का राज अपना विकास, अपने हल्के का सत्यानाश

Jan10,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  कभी अकाली भाजपा और कभी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा लगाने वाले लोक इंसाफ पार्टी इंचार्ज व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व उनके विधायक भाई बलविंदर सिंह बैंस के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतर मोर्चा खोल दिया। शिकायत निवारण कमेटी के मेंबर विजय गोल्डी अग्निहोत्री की अगुवाई में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्का दक्षिण के ग्यासपुरा इलाक़े में बैंस बंधुओं के ख़िलाफ़ जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी गिनती में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौक़े बोलते हुए गोल्डी अग्निहोत्री ने हल्का बलविंदर सिंह बैंस पर हल्का दक्षिण के विकास को लेकर अनदेखी के दोष लगाते हुए बोला की बैंस बंधुओं ने क्षेत्र विकास की बजाए अपने आर्थिक विकास की और ध्यान दिया, हल्के की अनदेखी के चलते हल्का दक्षिण व आत्म नगर क्षेत्र के लोग विकास व मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा की राजनीतिक चकाचौंध व सुर्खीयों में रहने की कोशिश में लगे दूसरे हल्के में धोंस ज़माने की बजाए बैंस बंधुओं को पहले अपने हल्के के बारे में सोचना चाहिए की उन्होंने पिछले करीब 8 साल में अपने हल्के को क्या दिया? दोनों हल्कों की जनता ने इन्हें हल्के के विकास के लिए चुना लेकिन बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बैंस बंधुओं ने सिवाए धोखे के क्षेत्र के लोगों को कुछ नहीं दिया।अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए बार-बार दल बदलने वाले इन दलबदलू बैंस बंधुओं के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोलेगी जो ईमानदारी व नैतिकता मखौटा पहनकर ड्रामे कर रहे हैं व क्षेत्र लोगों को इनकी घटीया राजनीति से अवगत करवाएँगे। इस मौके पे पार्षद सतपाल लोहारा, वार्ड इंचार्ज शेर सिंह गरचा, प्रिंस जौहर, हल्का प्रधान लुधियाना यूथ कांग्रेस गुरप्रीत बैंस गोपी, ब्लॉक प्रधान महिला कांग्रेस निक्की रयात, रजनी जी, शीश पाल गोयल, जसबीर सिंह भम्बरा, सोहन राणा, राजू प्रधान, गुरजीत सोहल, गौतम शर्मा, गौरव शर्मा, अनिल बिरला, आलोक, गुड्डू, बबलू, मनजीत, सोनू, शिवम, राहुल, पम्मा ग्यासपुरा, कान्ति ग्यासपुरा, बिट्टू ग्यासपुरा, पंकिल, प्रभनूर आदि भी मौजूद रहे।

Protest-against-bains-brother

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं