ई न्यूज पंजाब, लुधियाना भाई मंझ सिंह सेवा सोसायटी द्वारा 51 नवजात बच्चों की लोहड़ी शुक्रवार को बरोटा रोड इलाके के स्कूल में मनाई गई। इस अवसर पर युथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । सोसाइटी ने 31 लड़कियों और 20 लड़कों की लोहड़ी मनाई। युथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने सेवा समाज के प्रयास की सराहना की, जिन्हो ने जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की मोहरी मनाई । गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि सोसाइटी ने 31 लड़कियों की लोहड़ी भी मनाई है, जो समाज के लिए उदाहरण है। आमतौर पर लोग लड़कियों की लोहड़ी नहीं मनाते हैं लेकिन लोगों को लड़कियों को यह संदेश देना चाहिए कि लड़कियां लड़कों के बराबर हैं। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं और लड़कियों को समाज में उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर भगवान सिंह, कुलतार सिंह, निर्भय सिंह, एकनूर सिंह, मीनाक्षी कुमारी, गुरप्रीत कौर, हरप्रीत कौर और रुपिंदर कौर मौजूद थीं।
Gurdeep-Singh-Gosha