September 18, 2026 01:49:26
अश्वनी शर्मा होंगे पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

अश्वनी शर्मा होंगे पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

17 जनवरी को जालंधर में होगी औपचारिक घोषणा

Jan14,2020 | Yashpal Sharma | Delhi

ई न्यूज़ पंजाब लुधियाना                         अश्विनी शर्मा पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे । सूत्रों के मुताबिक  उनके नाम की ये मोहर आज दिल्ली में लग गई है और अब इसकी औपचारिक घोषणा 17 जनवरी को जालंधर में की जाएगी । प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कई नाम दौड़ में थे, लेकिन इनमें अश्विनी शर्मा के नाम पर आम सहमति बनती दिखी और उन्हें पंजाब की कमान थमाने का फैसला कर लिया गया । गौर हो कि अश्विनी शर्मा दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। शर्मा का बतौर भाजपा अध्यक्ष पूर्व कार्यकाल भी बेहद शानदार रहा था और इसी कार्यकाल को देखते हुए दूसरी बार भी उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रदेश प्रधान की दौड़ में श्वेत मलिक, तरुण चुघ, मनोरंजन कालिया जैसे दिग्गजों के नाम थे लेकिन सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पार्टी को कौन सा चेहरा मजबूत बना सकता है, उसी आधार पर अश्विनी शर्मा के नाम को तय किया गया है । जहां अश्विनी शर्मा का किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, वहीं उनकी भाजपा के प्रदेश नेताओं में भी अच्छी पकड़ है । इसके साथ साथ उनका बतौर भाजपा नेता अच्छा खासा जनाधार भी है। इस चुनाव के चुनावी शेड्यूल मुताबिक 16 जनवरी को जालंधर के रमाडा होटल में 3 से 5 बजे तक नामांकन भरे जाने हैं और 5 से 6 बजे तक  नाम वापस लेने का समय रहेगा। इसके अगले दिन 17 जनवरी को जालंधर के रमाडा होटल में ही दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक भरे गए नामांकनो की स्क्रुटनी की जानी है और इसके बाद नाम का ऐलान किया जाना है। भाजपा की ओर से इस चुनाव प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे  और राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी को इस इलेक्शन का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

Bjp-State-President

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं