September 18, 2026 02:34:49
अश्वनी शर्मा के प्रदेश अघ्यक्ष बनते ही आगामी विधानसभा चुनाव बिन अकाली दल लड़ने का कार्यकर्ताओें को बू

अश्वनी शर्मा के प्रदेश अघ्यक्ष बनते ही आगामी विधानसभा चुनाव बिन अकाली दल लड़ने का कार्यकर्ताओें को बूस्टर डोज

Jan17,2020 | Yashpal Sharma | Jalandhar

यशपाल शर्मा, लुधियाना  प्रदेश भाजपा की कमान अश्वनी शर्मा के हाथों में आते ही भाजपा के दिग्गज नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 बिन अकाली दल के लड़ने का बूस्टर डोज अपने कार्यकर्ताओं को दे डाला है। आज जालंधर के भगत सिंह यादगार हाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अश्वनी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस दौरान भाजपा के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट विनय सहस्त्रबुद्धे ने मंच पर खडे़ हो बताया कि प्रदेश प्रधान के लिए केवल अश्वनी शर्मा की ओर से ही नामांकन भरा गया था और इसलिए अश्वनी शर्मा को निर्विरोध प्रधान चुना जाता है और इसके बाद सभी भाजपा नेताओं ने इस एलान का स्वागत करते हुए तालियों के साथ अश्वनी शर्मा को नए प्रधान के तौर पर अपना नेता स्वीकर कर लिया। इसके बाद मंच पर आसीन भाजपा नेताओं के भाषण ने भी वर्करों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरा बूस्टर डोज मिलता दिखाई दिया। इस अवसर पर पूर्व ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मास्टर मोहन लाल और पूर्व फूड सप्लाई मिनिस्टर मदन मोहन मित्तल और सीनियर नेता बृज लाल रिणवां की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव अकाली दल से अलग हो कर लड़ने का खुले तौर पर मंच से आहवान होता दिखा। इन नेताओं का भी कहना था कि ये अब हर एक कार्यकर्ता के दिल की आवाज है और आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश में अकाली दल से अलग हो लड़ा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, जीवन गुप्ता, प्रो. राजिंदर भंड़ारी, गुरदेव शर्मा देबी, अरुणेश मिश्रा,  प्रवीण बांसल, दिनेश सरपाल, जतिंदर मित्तल, रजनीश धीमान, लक्की चोपड़ा व अन्य मौजूद थे। 

Bhartiya-Janta-Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं