ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बिजनेस बचाओ मोर्चा के बैनर तले 51 व्यावसायिक संगठनों ने पुलिस कमिश्नर लुधियाना राकेश अग्रवाल से मुलाकात की और उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। एसोसिएशन के सदस्यों ने शिकायत की प्रति कापी भारत के प्रधान मंत्री, निदेशक जीएसटी परिषद, मुख्यमंत्री पंजाब, पंजाब के राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी भेजी। व्यापार बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा, सुनील मेहरा, हरकेश मित्तल, बलविंदर सिंह भुल्लर, सरबजीत सिंह शुंटी, सुखविंदर सिंह बाबू, मनविंदर सिंह मिड्ढा ने आरोप लगाते कहा कि जीएसटी अफसर नवीन जैन की होजरी यूनिट में गया और 15 लाख रुपये रिश्वत की मांगी। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने वालों में संघ टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन, स्कूटर एसोसिएशन सुभानी बिल्डिंग, मोचपुरा बाजार एसोसिएशन, किदवई नगर दुकानदार एसोसिएशन, बुक्स मार्केट, लुधियाना हॉट मिक्स प्लांट वेलफेयर सोसाइटी, एसी मार्केट एसोसिएशन, जैन कॉलोनी एसोसिएशन डीलर एसोसिएशन, दाल बाजार एसोसिएशन, पुराना बाज़ार होजरी एसोसिएशन, गुड़ मंडी दुकानदार संघ, कृपाल नगर होज़री एसोसिएशन, अकालगढ़ मार्केट एसोसिएशन, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट एसोसिएशन, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल , तालाब मन्दिर रोड दुकानदार एसोसिएशन, केसरगंज मंडी दुकानदार एसोसिएशन, कैलिबर प्लाज़ा एसी मार्केट, एसएस जैन सभा सुंदर नगर, चौड़ा बाजार एसोसिएशन, मीना बाजार एसोसिएशन, सर्राफा बाजार एसोसिएशन, पिंडी गली एसोसिएशन, गिरजा घर एसोसिएशन, डाबा रोड एसोसिएशन, शेरपुर चौक बाजार एसोसिएशन और अन्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बलविंदर सिंह खालसा, जगजीत सिंह नीता, कुलदीप सिंह, साजन, विशाल अमर शर्मा, हैप्पी मक्कर, बलजीत सिंह पप्पू और अन्य उपस्थित थे।
Cgst-Vs-Businessman