September 18, 2026 01:49:43
अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए, कांग्रेस ने अकाली दल के बागी नेताओं से हाथ मिलाया- शरणजीत ढिल्लों

अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए, कांग्रेस ने अकाली दल के बागी नेताओं से हाथ मिलाया- शरणजीत ढिल्लों

Jan21,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल के नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस पार्टी  शिरोमणि अकाली दल के बागी नेताओं के अकाली दल के खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित करके शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस अपने गेम प्लान में सफल नहीं हो सकेगी क्योंकि बागी नेता शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने के लिए कोई प्रभाव नहीं डाल सकेंगे। शरणजीत सिंह ढिल्लों और मनप्रीत सिंह अयाली को सम्मानित करने के लिए युथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा द्वारा आयोजित एक समारोह में शरणजीत सिंह ढिल्लों ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए खा की शिरोमणि अकाली दल सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में एकजुट है और कोई भी बागी नेता पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों के साथ वादों को पूरा करने में विफल रही और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि विपक्षी पार्टी होने के नाते वे हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार को बेनकाब करेंगे। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि दखा में चुनावों में जीत ने 2022 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के गठन का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ वादे पूरे नहीं किये और अब समाज के हर वर्ग सरकार से नाखुश है। युथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि युवा नेता आम लोगों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करेंगे और पार्टी लीडरशिप हर प्लेटफॉर्म पर आम लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समय विनोद जैन, सुनील मेहरा, जसपाल सिंह बंटी, अंशु बैंस, जसमत सिंह मक्कड़, कमल अरोड़ा, मनप्रीत सिंह कक्कड़, अरविंदर सिंह टोनी, गुरिंदर सिंह जॉली, जगजीत सिंह नीता, खुशजीत सिंह, शाम सिंह, मनिंदर सिंह मिड्ढा, बलविंदर सिंह खालसा, जगमीत मक्कड़, धर्मिंदर सिंह, हरविंदरपाल सिंह, सुरिंदरपाल सिंह दुआ और अन्य उपस्थित थे।

Akali-Dal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं