ई न्यूज़ पंजाब लुधियाना लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि दिल्ली के तरह ही बीजेपी पंजाब में भी अकाली दल का साथ छोड़ेगी और कहा की नागरिकता संशोधन एक्ट पर अकाली दल दो तरफा रणनीति कर रही है। लुधियाना से लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने दिल्ली में भाजपा और अकाली दल के बीच गठजोड़ टूटने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अकाली दल का साथ अब उनकी साथ वाली पार्टी ने भी छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा अकाली दल का साथ छोड़ेगी और जल्द ही इसका एलान संभव है। उन्होंने कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भी पंजाब हितैषी आगू एकजुट होकर विरोधी पार्टियों को जवाब देगी इस मौके सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि ढींंढसा लुधियाना में जो बैठक करने जा रहे हैं, इस संबंधी फिलहाल उनकी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक ईमानदार नेेता है, इसके अलावा जितने भी पंजाबी लीडर हैं वह कांग्रेस और अकाली दल का साथ छोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार के बजट को लेकर भी उन्हें अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मोदी सरकार जुमले की सरकार है और लोगों के साथ बड़े-बड़े दावे करते हैं। उन्होंने कहाा कि लोगों को इस करके बजट से लोगों को कोई खास उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, उधर पंजाब सरकार के 3 साल की कारगुजारी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से कोई भी वादा लोगों की तक पूरा नहीं किया गया। चाहे वह रोजगार का हो या फिर स्मार्टफोन का।
Mla-Simarjeet-Singh-Bains