ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना से आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप खेहरा द्वारा डाली गई एक शिकायत के आधार पर पंजाबी गायक सिद्धूमूसेवाला को लुधियाना की साउथ एसीपी दफ्तर में तलब होने के हुक्म जारी किए गए थे। जिसके बाद आज सिद्दू मूसेवाला एसीपी साउथ नगर के दफ्तर में पहुंचे इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की भी की और वही अगर बात की जाए तो एसीपी दफ्तर में फोटो सेशन भी खूब देखने को मिला। बता दे कि यहां पर बच्चों को फोटो खिंचवाने के लिए अंदर बुलाया गया था। वहीं इस दौरान सिद्धू मुसे वाला से बातचीत करनी चाही तो वह मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए ओर पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की कर व धमकाते हुए वहां से निकल गए। वही इस संबंध में जब एसीपी जशनदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप खेहरा द्वारा एक शिकायत दी गई थी। जिसमें सिद्दू मूसे वाला आज अपने बयान दर्ज करवाने के लिए आए थे उन्होंने कहा कि उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू मुसे वाला द्वारा कोई भी ऐसी वीडियो अपलोड नहीं की गई बल्कि उस गाने की लाइनों को किसी और द्वारा लिखा गया है वहीं उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के ऑर्डर भी सिद्धूमूसेवाला को रिसीव करवा दिए गए हैं। वही पत्रकारों के साथ हुई धक्का-मुक्की पर उन्होंने कहा कि इस बाबत शिकायत दिए जाने के बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। वही चहेतों को सिद्धू मूसे वाला के साथ फोटो सेशन पर भी उन्होंने कहा ऐसी कोई बात नहीं है उन्होंने कहा कि अगर फोटो करवा भी दी तो ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है उन्होंने कहा कि सिद्दू मूसे वाला के बयान दर्ज करवाने के बाद ही यह फोटो करवाई गई है
Singer-Sidhu-Mussawala-