ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना के सर्किट हॉउस में लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने एस वाई एल व ग्राउंड वाटर को लेकर मौजूदा सरकार व केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। इस मौके उन्होंने बीते दिनों हुई आल पार्टी मीटिंग को लेकर भी कैप्टन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस ड्रामेबाजी कर रहे हैए बैंस ने कहा कि जो एसवाईएल व ग्राउंड वाटर कम हो रहा। उस को लेकर लोक इंसाफ पार्टी संघर्ष करती रहेंगी । इस दौरान उन्होंने ऑल पार्टी पंजाब की हुई मीटिंग की घोर निंदा की है उन्होंने कहा कि एक्ट को हम रद्द करते हैं 2022 को लेकर बैंस ने किया ऐलान कहां कि 117 सीटों पर लोक इंसाफ पार्टी चुनाव लड़ेगी। बैंस ने कहा कि अगर 2022 में लोक इंसाफ पार्टी की सरकार बनती है तो वह राजस्थान और दिल्ली से पानी का पैसा वसूल करेंगे ।
Mla-Simarjeet-Singh-Bains-Conference