ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना। डॉ अंबेडकर एकता मिशन पंजाब की ओर से माता रानी चौक नगर निगम जोन ए से सविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा को विधायक राकेश पांडे की ओर से हरी झंडी दी गई और इस यात्रा की अगुवाई मिशन के अध्यक्ष दीपक हंस और से की गई। इस अवसर पर दीपक हंस ने कहा कि डॉ बी आर अंबेडकर की ओर से देश के सविधान का निर्माण किया गया है और अब भाजपा सरकार की ओर से लगातार इस में छेड़-छाड़ कर इसमें कई तरह के बदलाव किये जा रहे हैं, जो उन्हें किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है और इस का हम खुले तौर पर विरोध करते हैं। यह यात्रा नगर निगम ए जोन से मीना बाजार, सलेम टाबरी होते जलांधर बाईपास संपन्न हुई।
Sanwidhan-Bachao-Yatra