ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब यूथ कांग्रेस ने केंद्र में सतासीन भाजपा सरकार के शासनकाल में बढ़ती बेरोजगारों की कतारों की पोल खोलने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आरम्भ किए गए अभियान नैशनल रजिस्टर्ड आफ अनइम्लायमैंट (एन.आर.यू) की शुरुआत लुधियाना में की। देश भर के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार यूथ कांग्रेस की तरफ से जारी उक्त मोबाइल नंबर पर बेरोजगार अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। उपरोक्त जानकारी पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव व लुधियाना इंचार्ज मुजमिल अली खान ने जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा की मौजदगी में नैशनल रजिस्टर्ड आफ अनइम्लायमैंट (एन.आर.यू) रजिस्ट्रेशन के लिए लुधियाना में हैल्प लाइन नंबर 8151994411 जारी करने के उपरांत दी। मुजमिल खान ने केंद्र सरकार की तरफ से 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरियां देने की वायदे की याद दिलाते हुए कहा कि मोदी सरकार व भाजपा के रणनितिकार सरकार की जनविरोधी नितियो के चलते हर क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी व बद से बदतर होती अर्थ व्यव्स्था से लोगो का ध्यान हटाने के लिए देश में हिंसा फैला कर अपनी नाकामियां छुपाने के प्रयत्न कर रही है। देश में बढ़ती बेराजगारों की गिनती की तरफ सरकार का ध्यान आर्कषित करने के लिए यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर नैशनल रजिस्टर्ड आफ अनइम्लायमैंट (एन.आर.यू)अभियान शुरु किया। इस अभियान के तहत रजिस्टर्ड युवाओं को केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर पहल के आधार पर यथा संभव सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियां और स्व-रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। पंजाब सरकार की तरफ करीब 10 लाख 79 हजार युवाओं को सरकारी,प्राइवेट संस्थानों में नौकरियों व स्वरोजगार उपलब्ध करवाने का दावा करते हुए मुजमिल खान ने कहा कि अब तक राज्य सरकार ने 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां,प्राइवेट संस्थानों में करीब साढ़े तीन लाख बेरोजगारों को नौकरियां व 6 लाख 86 हजार युवाओ को सैल्फ रोजगार उपलब्ध करवाए है। जल्दी ही पंजाब के हर गांव में 10-10 युवा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने मुजमिल खान की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा कर सतासीन हुई भाजपा सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि अब तक कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया है। इस अवसर पर जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा,उपाध्यक्ष मोहित रामपाल,महासचिव चेतन थापर,मानिक मल्हौत्रा,सचिव साहिल शर्मा, विधानसभा उतरी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिक्का, दक्षिणी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरजीत सिंह,अश्वनी कुमार,मनराज ठुकराल,हैप्पी लाली,भूषण शर्मा,नितिन टंडन,प्रिंस परुथी,विनय बुद्धिराजा,रवि अटवाल,अमित मल्हौत्रा,प्रवेश कुमार,अजय धींगान,लखविन्द्र सिंह,सुल्तान कालड़ा,प्रभ संघा,हैरी जंडू,शिवम मल्हौत्रा,नितिश मल्हौत्रा,साहिल कुमार,मनी कुमार व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Youth-Congress