ई न्यूज पंजाब, लुधियाना इस समय शहर में ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या है और रेहड़ी फड़ी यूनियन को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। रेहड़ी फड़ी वालों का ऐसा कोई हक नहीं कि अगर वेंडिंग जोन नहीं बने तो वे सड़कों पर कब्जा कर लेंगे और अब ये हालात हैं कि ये एक पूरा माफिया बन गया है। ये बात कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने एक खास बातचीत दौरान कही। उन्होंने जोर देते कहा कि राइट टू लाइवली हुड सभी का है। राइट टू लाइवली हुड में जो वेंडिग जोन बनने हैं, उसमें इन्हें जगह दे दी जाएगी। अगर निगम की ओर से किसी सड़क पर लाइन लगाकर रेहड़ी लगाने की पालिसी बनती है तो उसे नोटिफाई करने के बाद ही उन्हें रेहड़ी लगाने की मंजूरी दी जाएगी। सड़क पर कब्जे हटाने के लिए पहले अवेयरनेस दी गई और इसके बाद सात- आठ सड़कों को इस कार्रवाई में लिया गया। अब ये सड़कें बढ़ाई जा रही हैं और इसमें किसी तरह का पिक एंड चूज नहीं है। इसमें सभी राजनीतिक लोग व विधायक पूरा साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेहड़ी फड़ी वालों ने अगर कमाई करनी है तो सबसे पहले लोगों की सुख सुविधा का ध्यान रखना होगा। वेंडिग जोन बनाने के लिए ये सभी मेयर के साथ मीटिंगें करें व अपना सहयोग दें और जल्द से जल्द नए वेंडिंग जोन को नोटिफाई करवाएं और सड़कों से हट जाएं। ये लोग खाली प्लाॅट व निगम की खाली साइट पर जाकर रेहड़ी लगा सकते हैं।
Cabinet-Minister-Bharat-Bhushan-Ashu-Talk-On-Rahdi-Fadi-