ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना। रेहड़ी फड़ी यूनियन की ओर से आज बंद के तहत घंटाघर चौक के नजदीक धरना देकर अपनी आवाज को बुलंद किया गया। धरने की अगुवाई करते प्रधान बालकिशन पप्पी ने कहा की बिना रेहड़ी फड़ी का वेंडिंग जोन बनाए बिना उन्हें सड़कों से हटाया जाना गलत है। नगर निगम की ओर से पहले सभी रेहड़ी फड़ी वालों की पर्चियां काट करोड़ों रुपए इकट्ठे किए गए और अब उन्हें बर्बाद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने इस दौरान इस कार्रवाई को मंत्री भारत भूषण आशू की जिद बताया । उन्होंने कहा कि अगर सरकार सही में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहती थी तो 6 साल पहले वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी क्यों नहीं की गई और अब एकाएक रेहड़ी हटाओ मुहिम क्यों छेड़ दी गई है। उन्होंने मेयर बलकार सिंह पर भी आरोप लगाते कहा कि वह भी रेहड़ी फड़ी वालों से झूठे वादे कर रहे हैं और किसी भी तरह का वेंडिंग जोन नहीं बनाया जा रहा है इस दौरान यूथ अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि कांगे्रस सरकार रेहड़ी फड़ी वालों को बेघर करने में तुली हुई है और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के नाम पर रेहड़ी फड़ी वालों को तंग किया जा रहा है जिन रेहड़ी फड़ी वालों का चूल्हा रेहड़ी लगाने से चलता है, सरकार को ट्रैफिक व्यवस्था से पहले इस बात को सोचना चाहिए
Rahdi-Fadi-Protest