ई न्यूज पंजाब, दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक भूचाल राजधानी में आ गया है। दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल से कुछ दूर हवा में फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी (आप) का सदस्य है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से किए गए इस खुलासे से दिल्ली की राजनीति में भूचाल आ गया है। घटनास्थल से ही दबोचे गए आरोपी कपिल तस्वीर में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कालकाजी से उम्मीदवार आतिशी के साथ दिख रहा है। यह उस वक्त की तस्वीर है जब 2019 में उसने आप की सदस्यता ली थी।
Delhi-Police-Briefing