September 18, 2026 01:48:10
विभिन्न देशों की आबादी से जोड़ कर प्रधानमंत्री ने दिल्ली वासियों को सुनाई अपनी कामयाबी की दास्तां

विभिन्न देशों की आबादी से जोड़ कर प्रधानमंत्री ने दिल्ली वासियों को सुनाई अपनी कामयाबी की दास्तां

Feb4,2020 | Yashpal Sharma | New Delhi

ई न्यूज पंजाब, दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारकी की रैली में दुनिया के तमाम देशों की आबादी से जोड़कर केंद्र सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं की कामयाबी को दास्तां दिल्ली वासियों को सुनाई। उन्होंने दावा किया कि पिछले 5 सालों में जितनी तेज गति से काम हुआ है, वह अभूतपूर्व है। आजादी के बाद पहली बार इतनी तेज गति से काम हुआ है।पीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का रोचक अंदाज में जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से जितने लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, वह अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की कुल आबादी से ज्यादा हैं। जनधन अकाउंट की संख्या अमेरिका की आबादी से ज्यादा है। दिल्ली में भाजपा के पक्ष में बनने लगा माहौलप्रधानमंत्री ने कहा, -पिछले 5 साल में केंद्र सरकार ने जिस गति से काम किया है, यह अपने आप में अभूतपूर्व है। स्वतंत्रता के बाद से देश में इतनी तेज गति से काम नहीं हुआ है। आज आयुष्मान भारत योजना जितने लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है वो अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की कुल जनसंख्या के बराबर है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत हमने जितने गरीबों के बैंक अकाउंट खोले हैं, उनकी संख्या अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा है। मुद्रा योजना के तहत हमारी सरकार ने कम ब्याज पर जितने ऋण दिए हैं, वह ब्राजील की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है।- प्रधानमंत्री ने आगे कहा, -अपनी बीमा सुरक्षा योजनाओं से हम जितने गरीबों को सुरक्षा कवच दे रहे हैं उसकी संख्या रूस की आबादी से ज्यादा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने जितने शौचालय ने बनाए हैं उसकी संख्या मिस्र की आबादी से ज्यादा है। उज्ज्वला योजना के तहत जितने मुफ्त कनेक्शन दिए हैं वह जर्मनी की आबादी से ज्यादा है। मुफ्त बिजली कनेक्शन ऑस्ट्रेलिया की आबादी से ज्यादा है। सरकार ने जितने घर बनवाए हैं वह श्रीलंका की कुल आबादी से ज्यादा है। भारत जैसे बड़े देश में इसी गति से काम हो सकता है। देश की राजधानी दिल्ली को भी काम की यही गति की जरूरत है दोस्तो। इसी गति से काम हो तो दिल्ली की अनेक समस्याएं सुलझाई जा सकती हैं।-

New-Delhi-Election-Pm-Raily

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं