ई न्यूज पंजाब, लुधियाना यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने पंजाब में कांग्रेस सरकार को प्रत्येक परिवार में सरकारी नौकरी देने के वादे को पूरा नहीं करने पर निंदा की है । गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि जैसे कांग्रेस अपने वादे को पूरा करने में असफल रही है तो सरकार अब केंद्र में भाजपा सरकार पर दोषारोपण कर रही है। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों ने अभियान शुरू किया है और युवाओं से नौकरियों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाने के लिए एक नंबर पर मिस कॉल देने के लिए कहा है। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा, "पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भूल गए हैं कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रत्येक परिवार में एक नौकरी देने का वादा किया था।" उन्होंने मांग की कि बरिंदर सिंह ढिल्लों को वादा पूरा नहीं करने के लिए यूथ से माफी मांगनी चाहिए और नौकरी देने के लिए सरकार पर दबाव भी बनाना चाहिए। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में, सरकार सभी वादों को पूरा करने में विफल रही है और इस क्षति को नियंत्रित करने के लिए कांग्रेस हर चीज के लिए केंद्र सरकार पर दोषारोपण कर रही है। युथ अकाली दल सरकार को बेनकाब करेगा और लोगों को मूर्ख बनाने की अनुमति नहीं देगा।
Gurdeep-Singh-Gosha