ई न्यूज पंजाब, लुधियाना यूथ कांग्रेस लुधियाना ने कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर पढ़े-लिखे बेरोजगारों को सूचीबद्ध करने के लिए आरम्भ किए गए नैशनल अनइम्लायमैंट रजिस्टर (एन.आर.यू)की जानकारी के युवा बेरोजगार वर्ग तक पंहुचाने के लिए बुधवार को घुमारमंडी व आसपास के क्षेत्रों में जागरुकता रैली का आयोजन किया। एन.आर.यू में रजिस्ट्रेशन के लिए 8151994411 मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल करके बेरोजगार खुद को रजिस्ट्रर्ड करवा सकते है। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में आयोजित रैली में पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव व लुधियाना प्रभारी मुजामिल खान,पार्षद नरिन्द्र काला व पार्षद सन्नी भल्ला विशेष तौर पर शामिल हुए। मुजामिल खान ने मोदी सरकार पहली व दूसरी पारी में लगातर बढ़ती जा रही बेरोजगारों की कतारों की पोल खोलते हुए कहा करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार व नौकरियां देने का वायदा कर केंद्र में सतासीन हुई भाजपा के शासनकाल में नए रोजगार देना तो दूर तबाह हुए पुराने कारोबार से प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। पार्षद नरिन्द्र काला व पार्षद सन्नी भल्ला ने पंजाब सरकार की तरफ से लाखों को सरकारी-प्राइवेट क्षेत्र में दिलवाई नौकरियों की विस्तारपूर्व जानकारी दी। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने नैशनल अनइम्लामैंट रजिस्टर (एन.आर.यू) की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगारों का डाटा तैयार कर मोदी सरकार के झूठे रोजगार देने की वायदे की पोल सडक़ से लेकर संसद खोलेगी। वहीं कांग्रेस सरकार बनने पर रजिस्टर्ड बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस अवसर पर लुधियाना शहरी यूथ कांग्रेस के महासचिव चेतन थापर,मानिक मल्हौत्रा,तजिन्द्र चहल,लुधियाना दक्षिणी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बैंस,उतरी के अध्यक्ष कमल सिक्का,चैरी आहलूवालिया,मनराज सिंह,अश्वनी कुमार,साहिल बस्सी,सुनील चौधरी,मनीश शाह,रमन,रमेश,अमित अरोड़ा,अमित सिंगला,अवि मल्हौत्रा,अवि वर्मा,भूषण शर्मा,आशू डिलोट,नितिन शर्मा,प्रिंस परुथी, भारत जोशी,पंकज भारती, अमित मल्हौत्रा,साहिल वर्मा,लखविन्द्र सिंह,गौतम शर्मा,जगजोत सिंह,नितिश मल्हौत्रा,गोमजी वर्मा,प्रभ संघा,सिमरनजीत सिंह सोनू,इंद्रजीत आहलूवालिया,हर्ष कपूर,कर्ण सुनेत,राजन बहल,मनी कुमार व अन्य पदाधिकारी व कार्य भी उपस्थित थे।
Youth-Congress