ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से आज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धमोटीया कॉलोनी टिब्बा रोड से भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन सीनियर भाजपा नेता नवल जैन एवं भाजपा टिब्बा रोड मंडल अध्यक्ष जसदेव तिवारी ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर नवल जैन ने बताया कि श्री शिव पुराण कथा दिव्य ज्योति जागृति संसथान द्वारा 25 फरवरी से 2 मार्च तक धमोटीया कॉलोनी टिब्बा रोड में होगी। इस मौके पर सुरेश मिगलानी ,श्री हंसराज शर्मा ,दीपक कुमार अजीत सिंह,हरिओम, दिलीप मौर्य, श्यामदास, सोहन सिंह, सत्यनारायण सिंह ,हेम सिंह,चंचल ठाकुर,महेश,कमल आदि उपस्थित रहे
Bjp-Naval-Jain-